Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरऋषिकेश के व्यपारियों पर इनकम टैक्स के छापे से मचा हड़कंप

ऋषिकेश के व्यपारियों पर इनकम टैक्स के छापे से मचा हड़कंप


देहरादून। संवाददाता। नगर के दो व्यापारियों सहित एक प्रॉपर्टी का काम करने वाले एक डीलर के प्रतिष्ठानो पर पड़ा इनकम टैक्स का छापा, व्यापारियों में मची खलबली।

देहरादून से आज लगभग 5 इंनोवा गाड़ियों में पुलिस फोर्स के साथ आई इनकम टैक्स की पांच टीमो ने ऋषिकेश स्थित घाट रोड स्थित मयूर क्लेक्सशन के मालिक के0 के0 लाम्बा की दो कपड़ो की दुकानों सहित उनके मुखर्जी मार्ग स्थित बाटा के शो रूम के मालिक पार्टनर राम कुमार कश्यप के शोरूम व लक्ष्मण झूला मार्ग पर स्थित प्रॉपर्टी डीलर राजीव खुराना के अंजली एसोसिएट में इनकम टैक्स की टीमो ने एक साथ पहुँच कर जांच की कार्यवाही शुरू की।

सूत्रों की माने तो उक्त छापे की वजह त्रिवेणी घाट मार्ग पर शम्भूबाड़ा की भूमि पर चल रहे बृहद निर्माण कार्य तथा उक्त निर्माण स्थल से सटी दो दुकानों को करोड़ों में खरीदे जाने व दो लोगों की हरिद्वार में हाईवे पर मौजूद एक होटल ओसिस की पार्टनरशिप को भी छापे से जोड़ कर देखा जा रहा है, वही स्थानीय लोगो मे करोड़ो रूपये के इन्वेस्टमेंट की खासा चर्चा बनी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments