Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरअसम राईफल्स के पूर्व सैनिकों ने दी शहदों को श्रद्धांजलि

असम राईफल्स के पूर्व सैनिकों ने दी शहदों को श्रद्धांजलि


देहरादून। संवाददाता। असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने आज कारगी चौक स्थित स्थानीय वैंडिंग प्वांइट में पुलवामा के आंतकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों व कश्मीर के अन्य भागों में उत्तराखण्ड के शहीद हुए सैन्य अफसरों मेजर चित्रेश बिष्ट एंव मेजर विभूति शंकर ढौंढियाल को देश के लिए उनके उत्कृष्ट बलिदान देने के लिए अपनी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी।

इस अवसर पर असम राइफल्स के पूर्व सैनिक कल्याण संगठन (आल इन्डिया) के प्रदेश अध्यक्ष कमान्डेन्ट आर.एस.नेगी (रिटा.) ने अपने सम्बोधन में वीर शहीदों के पराक्रम की सराहना की और कहा कि इस दुख की घड़ी में सगंठन शहीदों के परिवार के साथ है। उन्होने शहीदों के परिवारों की हर संभव मदद के लिए वचन बद्धता जाहिर की। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों ने भी शहीदों के पावन चित्रों पर पुष्प चढ़ाकर अश्रूपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में कमान्डेन्ट एसएस नेगी (रिटा) कमान्डेट ओमप्रकाश(रिटा) गढ़वाल मण्डल अरेवा सचिव अशोक नेगी, अध्यक्ष के.एस.चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे। अन्त में राष्ट्र गान व दुर्गा माता की जयघोष के साथ अध्यक्ष द्वारा समारोह समापन की घोषणा की गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments