Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमांगों को लेकर ऑटों रिक्शा चालक यूनियन का धरना प्रदर्शन

मांगों को लेकर ऑटों रिक्शा चालक यूनियन का धरना प्रदर्शन


देहरादून। संवाददाता। आज दून में ऑटो रिक्शा चालक यूनियन ने परेड ग्राउन्ड में धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम अध्यक्षकता यूनियन प्रभारी पंकज अरोडा व संचालन यूनियन के अध्यक्ष रामसिंह ने किया ।
यूनियन के अध्यक्ष रामसिंह ने बताया कि प्रशासन द्धारा ऑटो रिक्शा चालकों के साथ आर्थिक व मानसिक उत्पीडन व पक्षपात किया जा रहा है।

यूनियन इस पक्षपात रवैये का विरोध करती है। इस अवसर पर यूनियन के महांमत्री नरेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि यदि शीघ्र ही ऑटो रिक्शा चालकों का शोषण बन्द नहीं किया जायेगा तो यूनियन को मजबूर होकर बड़े आन्दोलन के लिये बाध्य होना पडेगा और साथ ही कार्यकर्ताओं द्धारा जोरदार नारे बाजी की गई। उपाध्यक्ष शेखर कपिल कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल सहमंत्री मुकेश नीटा व रविन्द्र डोरा साबिर खान कमलजीत सिहं विशाल अहमद विजय धूसिया शमशाद अंसारी वीरेन्द्र कुमार कुलदीप बडोनी इमदाद कमल कक्कड फिरोजखान आदि सहित सैकडों कार्याकता उपस्थित थें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments