Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरप्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य से कर रही खिलवाड़ - रघुनाथ सिंह

प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य से कर रही खिलवाड़ – रघुनाथ सिंह

देहरादून।   जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सरकार पर युवाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। रघुनाथ ने कहा कि प्रदेश के सरकारी विभागों में लगभग 60-70 हजार पद रिक्त हैं और लाखों की संख्या में उत्तराखण्ड़ के युवा बेरोजगार बैठे हैं।

साथ ही उन्होने कहा सरकार ने इन पदों पर नियुक्ति करने के बजाय अधिकांश पद मृत घोषित कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। रघुनाथ ने कहा कि चार दिन पहले सरकार ने उद्यमिता विकास मेले में सार्वजनिक मंच से एलान किया कि उसने 88 हजार युवाओं को आउटसोर्स के माध्यम से इन दो सालों में रोजगार प्रदान किया है, जो कि सरासर झूठ है। प्रदेश का युवा छोटे-मोटे रोजगार की तलाश में दरकृदर की ठोकरें खा रहा है तथा वहीं सरकार झूठे आंकड़े पेश कर अपनी पीठ थपथपा रही है।

रघुनाथ ने कहा कि सरकार के मन्त्री भी झूठ बोलने में पीछे नही हैं, मन्त्री मदन कौशिक द्वारा उत्तराखण्ड के 40 हजार उद्योगों में 2.50 लाख युवाओं के रोजगार की बात कहीं है जबकि धरातल पर 3-4 हजार उद्योग ही अस्तित्व में हैं तथा बामुश्किल सवा लाख युवाओं के ही हाथों में रोजगार है, जो कि पहले से स्थापित है। उनका आरोप है कि सरकार द्वारा इन दो सालों में औद्योगिक ईकाईयों के लिए कुछ नहीं किया गया, जिसका नतीजा यह रहा कि अधिकांश उद्योग बन्द हो चुके हैं। मोर्चा ने हैरानी जतायी कि सी0एम0 इन्वेस्टर्स समिट के मामले में 10 हजार करोड़ का लक्ष्य रखा है तथा वहीं दूसरी ओर मन्त्री श्री कौशिक 40 हजार करोड़ के निवेश हो जाने की बात कह रहे हैं। पत्रकार वार्ता में मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ0 ओ0पी0 पंवार, दिलबाग सिंह, गुरविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments