Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदो माह बाद शुरू होगी चार धाम यात्रा, मौसम से प्रशासन परेशान

दो माह बाद शुरू होगी चार धाम यात्रा, मौसम से प्रशासन परेशान

देहरादून।   मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच चार धाम यात्रा की चुनौतियां बरकरार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मार्च में भी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में यात्रा की तैयारियों में जुटे प्रशासन के लिए व्यवस्थाएं बनाने में दिक्कतें आ सकती हैं।

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के मार्गों पर स्थान-स्थान पर भारी मात्रा में बर्फ जमी हुई है। पहली बड़ी चुनौती तो मार्ग को आवाजाही के लिए सुगम बनाना है। इसके बाद धामों से बर्फ हटाने में भी काफी वक्त लगेगा। हालांकि प्रशासन का दावा है कि वे यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन सब कुछ मौसम पर निर्भर करेगा।

चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो चुकी है। गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 7 मई और केदारनाथ व बदरीनाथ के कपाट क्रमशरू 9 व 10 मई को खोले जाने हैं। यानी यात्रा के औपचारिक शुभारंभ में अब दो माह ही शेष हैं। बदरीनाथ और केदारनाथ में करीब आठ से दस फीट बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। गंगोत्री और यमुनोत्री में भी पांच से सात फीट मोटी बर्फ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments