Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनप्रशासन का इलेक्शन मोड चालू, राजनीतिक दलों के होर्डिंग और बैनर हटाने...

प्रशासन का इलेक्शन मोड चालू, राजनीतिक दलों के होर्डिंग और बैनर हटाने का काम शुरू

देहरादून। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद सोमवार से संहिता के पालन को लेकर संबंधित विभाग इलेक्शन मोड में आ गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश जारी होने के बाद नगर निगम की टीम ने पुलिस की मदद से मुख्य मार्गों से राजनीतिक दलों के होर्डिंग और बैनर हटाने का काम शुरू कर दिया है।

लोकसभा निर्वाचन को लेकर डीएम एसए मुरूगेशन ने राजनीतिक दलों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आचार संहिता के पालन करने और कराने में सहयोग मांगा। कहा विकास योजनाओं के सभी बोर्ड, बैनर और पोस्टर हटाए जा रहे हैं।

अल्मोड़ा में प्रशासन प्रचार सामग्री को हटाने में जुटा

रविवार की देर शाम आचार संहिता लागू होने के बाद सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई प्रचार व योजनाओं से जुड़ी सामग्री हो हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका के ईओ श्याम सुंदर के नेतृत्व में पालिका की टीम माल रोड से लक्ष्मेश्वर, सरकारी की आली, पांडेखोला, खोल्टा, खत्याड़ी, बेस व अन्य अनेक इलाकों में इस तरह की सामग्री के हटाने का कार्य कर रही है। जिले की छह विधानसभाओं में भी स्थानीय प्रशासन इस तरह की सामग्री को हटाने में जुट गया है।

पिथौरागढ़ हटायी गई

लोक सभा सामान्य निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता प्राभावी होने पर जिला मुख्यालय में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की लगाई गई होर्डिंग को हटाया जा रहा है। गुप्ता तिराहा पर जिलाधिकारी डा विजय कुमार जोगडंडे के निर्देशन पर सुबह 11 बजे से नगर में लगे होर्डिंग हटाने का कार्य शुरू हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments