Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधहजारों की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

हजारों की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कल देर शाम कोतवाली विकासनगर पुलिस को खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को दबोच कर उससे हजारो रूपये की चरस बरामद की है। आरोपी पिकअप में सामान लाने, ले जाने की आड़ में चरस तस्करी किया करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर शाम कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस को पुल नम्बर एक के समीप एक संदिग्ध पिकअप आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो चालक पिकअप छोड़कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 250 ग्राम चरस बरामद की। कोतवाली लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम दिलदार पुत्र अनवर निवासी सहारनपुर बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म को नशा तस्कर है जो पिकअप चलाने की आड़ में नशा तस्करी किया करता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments