Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनरोडवेज में कंडक्टरों की नियुक्ति का रास्ता साफ

रोडवेज में कंडक्टरों की नियुक्ति का रास्ता साफ


देहरादून। शासन ने उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) में संविदा कंडक्टर पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने की इजाजत दे दी है। यह भर्ती एक साल से अटकी हुई थी। रोडवेज ने 2016 में संविदा कंडक्टर के 424 पदों पर भर्ती की कवायद शुरू की थी। उत्तराखंड प्राविधिक परिषद (यूबीटीआर) ने लिखित परीक्षा के बाद मार्च 2018 में सफल अभ्यर्थियों की सूची रोडवेज को सौंप दी थी। रोडवेज ने नियुक्ति पत्र जारी करने की तैयारी कर ली थी। लेकिन इस बीच सरकार ने संविदा पर नियुक्ति न करने के आदेश जारी कर दिए। हाल ही में रोडवेज ने सरकार से नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए अनुमति मांगी। कैबिनेट की हरी झंडी के बाद शासन ने नियुक्ति पत्र जारी करने की अनुमति दे दी है।

आचार संहिता की गाइड लाइन का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
दीपक जैन, महाप्रबंधक (संचालन), रोडवेज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments