Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूडी के बेटे मनीष आज कांग्रेस में हुए...

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूडी के बेटे मनीष आज कांग्रेस में हुए शामिल


देहरादून। संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीसी खण्डूरी के पुत्र मनीष खण्डूरी ने आज विधिवत रूप से कांग्रेस का हाथ थाम लिया। परेड ग्रांउड में आयोजित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की परिवर्तन रैली के दौरान उन्हे कांग्रेस में शामिल किया गया।

मनीष खण्डूरी के कांग्रेस में जाने की खबरों के बीच भाजपा के तमाम नेताओं ने बीसी खण्डूरी को मनाने और मनीष खण्डूरी को कांग्रेस में जाने से रोकने के भरपूर प्रयास किये, लेकिन भाजपा नेता इसमें असफल रहे। आज दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और सीएम त्रिवेन्द्र सिंह ने बीसी खण्डूरी के आवास पर उनके साथ बातचीत की। एक घंटे की बातचीत के बाद भी भाजपा नेता उन्हे नहीं मना सके। बीसी खण्डूरी से मुलाकात के बाद भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास पर मनीष के कांग्रेस में जाने के बाद की स्थितियों पर चर्चा करने की खबर है। सूत्रों से मिली खबरो ंके अनुसार भाजपा नेता इस घटनाक्रम को लेकर बीसी खण्डूरी से भी नाराज है।

मनीष खण्डूरी ने कांग्रेस का हाथ क्यों थामा इस सवाल पर चर्चाए जारी है। लेकिन राजनीतिक पंडित इसे भाजपा के लिए एक बड़ा झटका बता रहे है। क्योंकि दो बार मुख्यमंत्री रहे बीसी खण्डूरी अपनी ईमानदार छवि, सुशासन तथा कुशल प्रशासक के रूप में जाने जाते है। लेकिन अब उनका यह नाम भाजपा की सूची से हट चुका है। क्योंकि वह खुद चुनाव लड़ने से मना कर चुके है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उनके पुत्र का कांग्रेस में जो स्वागत किया और उन्हे उनके पिता की संसदीय सीट पौड़ी से चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति बनाई है उससे भाजपा को करारा झटका लगा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments