Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनकार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ी बस, बड़ा हादसा...

कार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ी बस, बड़ा हादसा होने से टला

देहरादून।   राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब एक बस डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। गनीमत रही कि इस दौरान बस के अंदर सवार लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

दरअसल, अल्मोड़ा डिपो की ये बस सुबह पांच बजे आइएसबीटी से रवाना हुई थी। देहरादून-हरिद्वार बाइपास में फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही बस डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। चालक गुलाब सिंह के मुताबिक रेलवे ओवर ब्रिज से उतरते ही सामने के कट से अंदर आ रही कार को बचाने के चक्कर में ये हादसा है।

बताया जा रहा है कि बस में चालक-परिचालक समेत पांच लोग सवार थे। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि बस को संभालने के लिए बस चालक ने काफी दूर से ही ब्रेक लगा दिए थे लेकिन बस डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि यहां पर बड़ा हादसा नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments