Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड दौरे पर फिर आएंगे राहुल गांधी; हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पौड़ी में...

उत्तराखंड दौरे पर फिर आएंगे राहुल गांधी; हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पौड़ी में करेंगे जनसभा


देहरादून।   उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के साथ ही अब चुनाव में स्टार वार की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छह अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे और तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी चुनावी प्रचार में उतारा  जा सकता है।

राहुल गांधी छह अप्रैल को अल्मोड़ा, पौड़ी और हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की भी आठ या नौ अप्रैल को तराई में जनसभा कराई जा सकती है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी की जनसभा कराने पर भी विचार चल रहा है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता खजान पांडे ने बताया कि राहुल गांधी का कार्यक्रम तय है। हल्द्वानी या तराई में जनसभा कराने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से प्रत्याशी हरीश रावत ही निर्णय करेंगे। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में राहुल गांधी की जनसभा होने की अधिक संभावना है। जबकि पूर्व पीएम की जनसभा पंतनगर, रुद्रपुर या बाजपुर में कराई जा सकती है। साथ ही प्रियंका गांधी की जनसभा कराने के लिए उनसे समय मांगा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से तीनों नेताओं की जनसभा कराने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments