Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरनरेश बंसल ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला

नरेश बंसल ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला

देहरादून। संवाददाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल ने आज विधिवत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। भाजपा ने फिलहाल उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। भाजपा मुख्यालय में पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व पूर्व मुख्यमंत्री डा. निशंक ने उन्हे बधाई दी।

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को नैनीताल सीट से टिकट दिये जाने के कारण भट्ट अपने चुनाव प्रचार में जुट गये है। ऐसी स्थिति में पार्टी संगठन का काम देखने की जिम्मेदारी नरेश बंसल को सौंपी गयी है आज भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में नरेश बंसल ने प्रदेश अध्यक्ष का कार्य भार संभाला।

इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह, हरिद्वार से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री डा. निशंक के अलावा तमाम संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। अभी पार्टी ने उन्हे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। उम्मीद की जा रही है कि अजय भट्ट अगर चुनाव जीत जाते है तो नरेश बंसल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर पर बने रहेगें। पद संभालने के बाद नरेश बंसल के बधाईयों का तांता लग गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments