Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमुख्यमंत्री रिक्ति पदों से रोक हटाएः हरीश रावत

मुख्यमंत्री रिक्ति पदों से रोक हटाएः हरीश रावत

 

देहरादून। संवाददाता। रिक्त पदों पर रोक हटाने की विनती करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि नियुक्तियों पर रोक लगाना गलत है। सीएम को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि सरकार के हजारों रिक्त पदों को फ्रीज करना और नियुक्तियों पर रोक लगाने का निर्णय युवाओं के लिए आत्मघाती है। इस कदम को सरकार को वापस लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि डबल-ट्रिपल इंजन के होते हुए भी बेरोजगारों को नियुक्तियों से वंचित करना राज्य के युवाओं के साथ अन्याय है। विभिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त चल रहे हैं। लोक सेवा आयोग, अधिनस्थ सेवा चयन आयोग जहां अभियाचन की कार्यवाही को आगे बड़ा रहे हों और कई विभाग अपने स्तर पर भी नियुक्तियों को करने की प्रकिया में लगे हों।  ऐसे में अचानक पदों को रिक्त करना एक आत्मघाती कदम होगा।

उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसलों पर तुरन्त रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल के सदस्यों से भी इस संबंध में सरकार का मार्गदर्शन की पहल करने को कहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments