Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधट्रक की चपेट में आने से तीन की मौत एक घायल

ट्रक की चपेट में आने से तीन की मौत एक घायल


देहरादून। संवाददाता। थाना रायवाला क्षेत्र में हरिद्वार हाईवे पर गॉडविन होटल के पास एक बाइक ट्रक की चपेट में आने युवती समते दो की मौत हो गई। जबकि एक अधेड़ घायल हो गया। तीनों एक हीे बाइक पर सवार थे। मृतकों में प्रदीप कुमार (22) पुत्र तारा फौजी, रिया (24) पुत्री टपेश्वर, जबकि टपेश्वर (55) पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह को अस्पताल भेजा। सभी लोग ग्राम मूलपुर जट्ट थाना मंगलौर हरिद्वार के रहने वाले है।

हादसा मंगलवार सुबह को हुआ। सूचना पर थाना रायवाला से पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया और घायल को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार तीन व्यक्ति हरिद्वार से रायवाला की ओर आ रहे थे। तभी गॉडविन होटल के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसमें बाइक में सबसे पीछे बैठे टपेश्वर सिंह छटक कर सड़क किनारे गिर गया और बाइक मुख्य राजमार्ग पर रपट गई। इतने में रीया और प्रदीप पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
दोनों शवों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, चालक मौके से फरार है सिजकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments