Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश, जनरल खंडूरी भाजपा में ही रहेंगे

कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश, जनरल खंडूरी भाजपा में ही रहेंगे

देहरादून। संवाददाता। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा राहुल गांधी के मंच पर जनरल खंडूरी के आने की ख़बर चलवाने वाले कांग्रेस के झूठ गैंग के झूठ का पर्दाफाश हो गया है और जो बात भाजपा द्वारा कही जा रही थी वही सत्य सिद्ध हुई है ।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस के झूठ गैंग द्वारा पिछले काफी समय से दुष्प्रचार किया जा रहा था कि जनरल बी सी खंडूरी कांग्रेस के साथ हैं और 6 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की श्रीनगर रैली में राहुल गांधी के साथ मंच पर उपस्थित रहेंगे।जबकि भाजपा द्वारा लगातार कहा गया कि जनरल खंडूरी भाजपा में थे, हैं और रहेंगे। इसके अलावा जनरल खंडूरी ने स्वयं भी एएनआई को साक्षात्कार में साफ कहा था कि वे भाजपा में हैं व रहेंगे।किंतु कांग्रेस का झूठ गैंग अपना झूठ का रिकार्ड बजाता रहा ।

उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी की श्री मनगर रैली में जनरल खंडूरी के उपस्थित न होने के साथ कांग्रेस के झूठ गैंग का पर्दाफाश हो गया। भाजपा मीडिया प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस ने जनरल खंडूरी के बारे में झूठ फैला कर उनका अपमान किया है जिसके लिए कांग्रेस को जनरल खंडूरी व जनता से माफी माँगनी चाहिए।

डॉ भसीन ने कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट के बारे में दिए गए वक्तव्य की निंदा करते हुए कहा कि श्री भट्ट न केवल लोकसभा का चुनाव जीतेंगे अपितु चुनाव के बाद अध्यक्ष पद भार भी ग्रहण करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अपने नेताओं की चिंता करें क्योंकि राहुल गांधी की आज की उत्तराखंड में तीनों रैलियों के सुपर फ्लॉप होने के बाद उन्हें जमीनी हकीक़त का पता चल गया होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments