Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधलूटेरे कर चले अपना काम, पुलिस खाक छानती रही, नहीं हुआ खुलासा

लूटेरे कर चले अपना काम, पुलिस खाक छानती रही, नहीं हुआ खुलासा


देहरादून। संवाददाता। 15 अपै्रेल को नेहरूकालोनी क्षेत्र के सरस्वती विहार स्थित सिद्धार्थ ज्वैलर्स में पिस्टल की नोंक पर हुई दस लाख के जेवरात की लूट मामले में 11 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक खाली हाथ है। हालांकि लूट वाले दिन से ही पुलिस का दावा रहा है कि लुटेरे जल्द गिरफ्तार होगे। लेकिन पुलिस का यह दावा कितना सटीक है यह अब सामने आ रहा है।

विदित हो कि 15 अपै्रल को नेहरूकालोनी थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े तीन बदमाशों ने सिद्धार्थ ज्वैलर्स में धावा बोला। लुटेरे यहां से पिस्टल की नोक पर दस लाख के जेवरात लूट ले गये। दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में पश्चिमी यूपी सहित कई इलाकों में टीमें रवाना की। लेकिन घटना के 11 दिन बीत जाने के बाद भी यह टीमें खाली हाथ है जबकि बदमाश पुलिस पकड़ से कोसों दूर है।

राजधानी पुलिस इससे पहले भी 14 फरवरी को बसंत विहार क्षेत्र में शराब ठेके के मैनेजर पर जानलेवा हमला कर लूटे गये पांच लाख रूपयों की घटना के खुलासे में अब तक नाकाम साबित हुई है। हालांकि पुलिस का उस लूट के बाद भी दावा रहा था कि मामले का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी पुलिस उस घटना को अब तक खोल नहीं पायी है। देखना होगा कि लूट के इन दो मामलों में बदमाश आगे रहते है या मित्र पुलिस?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments