Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनबाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

 देहरादून।  देर रात हल्द्वानी रोड पर गोल गेट के पास बहेड़ी से लालकुआं जा रहे दंपति की बाइक को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पति को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार, फूल बाग पंतनगर निवासी हसीन खान अपनी पत्नी 23 वर्षीय नेहा खान के साथ बहेड़ी से लालकुआं जा रहा था। गोल गेट के पास पीछे से आए एक ट्रक ने दंपत्ति की बाइक को टक्कर मार दी। 

हादसे में घायल हुए दंपति को राहगीरों ने किसी तरह सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। जांच के बाद डॉक्टरों ने हसीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी पर पहुंची पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों का विवाह 2 महीने पहले ही हुआ था। नेहा का मायका लाल कुआं में है। जबकि पति सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments