Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरयात्रा सीजन का ऋषिकेश से दिल्ली का सफर होगा आरामदायक, चलेंगी सुविधाओं...

यात्रा सीजन का ऋषिकेश से दिल्ली का सफर होगा आरामदायक, चलेंगी सुविधाओं से लैस नई वोल्वो बसें

तीर्थनगरी ऋषिकेश से दिल्ली तक का सफर अब विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस बसों से होगा। डिपो को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस तीन नई वोल्वो बसें मिली, बसों का किराया हुआ निर्धारित, रूट पर जल्द दौड़ती आएंगी नजर

ऋषिकेश (देहरादून) : रोडवेज के ऋषिकेश बस अड्डे से वोल्वो बसों के संचालन का समय निर्धारित कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक पहली सेवा सुबह 10 बजे, दूसरी दोपहर 12 बजे और तीसरी सेवा रात 11 बसें अड्डे से संचालित होगी। वोल्वो में सफर करने लिए यात्री अड्डे पर संचालित काउंटर के अलावा निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। क्या कहते हैं अधिकारीअभी तक अन्य डिपो की वोल्वो बसें ऋषिकेश से दिल्ली के लिए सवारी ले जा रही थी। विशेष आग्रह के बाद मुख्यालय से तीन नई वोल्वो बसें डिपो को मिली हैं। इनमें तमाम तरह की विश्वस्तरीय आधुनिक सेवाएं उपलब्ध हैं। बसों का संचालन जल्द ही दिल्ली रूट पर शुरू किया जाएगा। 

तीर्थनगरी ऋषिकेश से दिल्ली तक का सफर अब विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस बसों से होगा। परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो को तीन नई लग्जरी वोल्वो बसें मिली हैं, जिनका किराया प्रत्येक यात्री करीब 750 रुपये तय किया गया है।दरअसल, परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो के पास पहले वोल्वो बसें नहीं थी। आसपास के डिपो की वोल्वो बसें के माध्यम से स्थानीय मुसाफिरों को दिल्ली तक पहुंचाया जा रहा था। एशोआराम के शौकीन मुसाफिरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निगम ने ऋषिकेश डिपो को तीन नई लग्जरी वोल्वो बसें दी हैं, जिनका संचालन एक-दो दिन के भीतर बस अड्डे से शुरू किया जा रहा है। र्वल्ड क्लास फैसेलिटी से लैस इन बसों में एसी से लेकर अन्य तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। निगम ने वोल्वो बसों का ऋषिकेश से दिल्ली का किराया लगभग 750 रुपये निर्धारित किया है। जल्द ही डिपो की यह बसें मुसाफिरों की सेवा हाजिर होंगी। इन बसों से संचालन से दिल्ली रूट पर यात्रियों का दबाव झेल रहे डिपो को राहत मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पूर्व में स्थानीय डिपो के बस बेड़े में 65 बसें थीं। तीन नई बसें और मिलने के बाद बेड़े की संख्या 68 हो गई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments