Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपंचेश्वर बांध पर हरीश रावत ने सरकार को आड़े हाथों लिया

पंचेश्वर बांध पर हरीश रावत ने सरकार को आड़े हाथों लिया

देहरादून। संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पंचेश्वर बांध परियोजना को मुद्दा बनाते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में टिहरी बांध से अधिक गांवों का विस्थापन होना है। लेकिन सरकार इस दिशा में कतई गंभीर नजर नहीं आती। उन्होंने बताया कि वह एक से पांच अक्टूबर तक पंचेश्वर बांध परियोजना की जद में आने वाले गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनने के साथ ही सुझाव लेंगे।

भारत और नेपाल के संयुक्त उपक्रम पंचेश्वर बांध परियोजना से करीब पांच हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य है। 315 मीटर की ऊंचाई पर बनने वाले इस बांध के विस्थापन की जद में उत्तराखंड के लगभग 122 गांवों के आने की संभावना है। देश की बिजली की जरूरत पूरी करने के मद्देनजर केंद्र सरकार भी इसमें खास दिलचस्पी ले रही है।

इस सबके बीच कांग्रेस और खासकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस परियोजना को लेकर मोर्चा खोलने जा रहे हैं। दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ करने के बाद रावत ने एक बार फिर उत्तराखंड का रुख किया है। वह लगभग एक सप्ताह पंचेश्वर बांध क्षेत्र का दौरा करेंगे।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि परियोजना को लेकर मौजूदा स्थिति पर सरकार ने गहनता से अध्ययन की जरूरत नहीं समझी है। इसकी डीपीआर और रिवाइज डीपीआर की पूरी जानकारी उनके पास हैए जो बताती है कि परियोजना में पुनर्वास एक बड़ा सवाल है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments