Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधनकली सीमेंट बनाने वाली कंपनी का पुलिस ने किया भंडाफोड़

नकली सीमेंट बनाने वाली कंपनी का पुलिस ने किया भंडाफोड़


देहरादून। संवाददाता। नामी-गिरामी सीमेंट कम्पनी के नाम की आड़ में नकली सीमेंट बनाये जाने का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आज दोपहर एक नकली सीमेंट फैक्ट्री पर कार्यवाही की है।

राजधानी देहरादून में पिछले दिनों नेहरूकालोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नकली शराब फैक्ट्री पकड़ कर मामले का खुलासा किया था। इस नकली शराब फैक्ट्री से पुलिस ने कुछ लोगों को नकली शराब बनाने के सामान सहित गिरफ्तार किया था। मामला बीते कुछ समय भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र के एक स्थान पर छापेमारी कर नकली सीमेंट फैक्ट्री कारोबार का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि नामी गिरामी कम्पनी के नाम की आड़ में नकली सीमेंट बनाने का यह कारोबार बड़ोवाला क्षेत्र में चल रहा था। जिसकी काफी समय से पुलिस को सूचना थी।

यह भी पता चला है कि सीमेंट की इस फैक्ट्री में जो सीमेन्ट बनाया जाता था वह कम्पनी की कीमत से 100 रूपये कम रेट पर बेचा जा रहा था। बहरहाल पुलिस ने सीमेंट कम्पनी के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया तो उन्होने पुलिस को सम्बन्धित तहरीर दे दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्यवाही जारी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments