Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधकिशोरी से दुराचार का आरोपी पहंुचा सलाखों के पीछे

किशोरी से दुराचार का आरोपी पहंुचा सलाखों के पीछे


देहरादून। संवाददाता। भले ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नौ साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन सूबे में लगातार बढ़ रहे दलित अत्याचारों की घटनाओं को लेकर जहंा समाज में भारी आक्रोश पनप रहा है वहीं अब सत्ता में बैठे लोगों के लिए इस तरह की घटनाएं परेशानियों का कारण बनती जा रही है।

बीते वीरवार को दोपहर के समय टिहरी के नैनवाल तहसील के एक गांव में पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली एक दलित बालिका के साथ गांव के ही पड़ोसी दुकानदार द्वारा किये गये दुराचार की घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश बना हुआ है। थाना कैम्पटी पुलिस ने बीते कल आरोपी दुकानदार विपिन कुमार को कल ही गिरफ्तार कर लिया था जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया। जहंा से जहंा से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वहीं पीड़ित बच्ची व उसके परिजनों को भी पुलिस के पहरे में गांव पहुंचा दिया गया। तथा क्षेत्र में पुलिस की निगरानी जारी है जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके। पुलिस पीड़ित परिवार से किसी को मिलने नहंी दे रही है लेकिन इस घटना को लेकर दलित समाज में भय और गुस्से का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments