Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरशहीदों को समर्पित वीडियों कैसेट का मेयर गामा ने किया लोकार्पण

शहीदों को समर्पित वीडियों कैसेट का मेयर गामा ने किया लोकार्पण


देहरादून। संवाददाता। पुलवामा और उत्तराखण्ड के शहीदों की पीड़ा पर वी. आर. म्यूजिक प्रोडक्शन द्वारा आज एक वीडियो कैसेट का लोकार्पण किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर सुनील उनियाल गामा व विशिष्ट अतिथि सुभाष जोशी रहे।

प्रेस क्लब में आयोजित इस लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि इस तरह के प्रयास उत्तराखण्ड के सेना नायकों द्वारा दिये गये बलिदान के लिए श्रद्धासुमन है। कहा कि निश्चित रूप से शहीदों का सम्मान अति आवश्यक रूप से होना चाहिए। कैसेट में उत्तराखण्ड के शहीद परिवारों की पीड़ा का चरित्र चित्रण किया गया है कि किन परिस्थितियों में हमारे जवानों का परिवार उस पीड़ा से रूबरू होता है। इस अवसर पर निर्माता विकास रयाल, सतीश चन्द्र ध्यानी, शालिनी सुन्दरियाल व मोहन ध्यानी सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments