Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधरोडवेज की बस में युवती से छेड़छाड़ में तीन युवक गिरफ्तार

रोडवेज की बस में युवती से छेड़छाड़ में तीन युवक गिरफ्तार


देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में एक युवती से तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इस पर एक युवक को चालक व परिचालक ने पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो मौका पाकर भाग निकले। उन्हें भी पुलिस ने कुछ समय बाद पकड़ लिया।

उत्तराखंड परिवहन निगम की बस हरिद्वार से देहरादून की तरफ जा रही थी। इस दौरान बस में बैठे तीन युवक सफर कर रही एक युवती से छेड़खानी करने लगे। बताया जा रहा है, कि पहले तो युवती ने अनदेखा कर दिया।

युवकों की हरकत बंद नहीं हुई और वे लगातार गंदी हरकतें और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। युवती ने विरोध किया और इसकी जानकारी चालक परिचालक को दी। परिचालक ने मनचलों को समझाने की कोशिश की तो वह रौब गांठने लगे।

इस पर चालक ने बस को मोतीचूर पिकेट पर रोक दिया और सूचना वहां पर मौजूद पुलिस को दी। पिकेट पर बस रूकते ही दो मनचले बस से उतरकर भाग निकले, जबकि एक को परिचालक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने युवती व बस में बैठे अन्य लोगों से घटना की जानकारी जुटाई।

पकड़ा गया युवक कालकाजी दिल्ली का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसके दोनों साथियों को भी पकड़ लिया। हालांकि थाना रायवाला की पुलिस इस मामले में जानकारी होने से इन्कार कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments