Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरनागरिकों की सुविधाओं के लिए कैंप कार्यालय का उद्घाटन

नागरिकों की सुविधाओं के लिए कैंप कार्यालय का उद्घाटन


देहरादून। संवाददाता। नगर पालिका परिषद डोईवाला के वार्ड-न0.1 में नागरिकों की सुविधाओं के मद्देनजर लच्छीवाला में कैंप कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस कनेक्शन भी दिये गये।

सभासद मनीष धीमान ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लच्छीवाला में आज कैंप कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। उन्होने बताया कि यह कैंप कार्यालय स्थानीय लोगों की सुविधाओं को देखते हुए ही खोला गया है जहंा हर शनिवार को समस्याए सुनी जायेगी।

उन्होने कहा कि उनका मकसद वार्ड के लोगों की सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास करना है। इस दौरान उन्होने उज्जवला योजना के तहत एक दर्जन से अधिक लोगों को गैस कनेक्शन वितरित किये। इस अवसर पर मनमोहन नौटियाल, नीरज शर्मा, देवराज सामन, यश सोनकर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments