Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदरोगा ने की अधिवक्ता से अभद्रता, हुआ हंगामा

दरोगा ने की अधिवक्ता से अभद्रता, हुआ हंगामा


देहरादून। संवाददाता। टै्रफिक दारोगा द्वारा अधिवक्ता के साथ किये गये अभद्र व्यवहार के विरोध में आज अधिवक्ताओं ने टै्रफिक कार्यालय में प्रदर्शन कर एस.पी. टै्रफिक को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से उक्त प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया गया है कि आज अधिवक्ता कौशल कुमार किसी चालान के विषय में जानकारी लेने टै्रफिक कार्यालय गये थे। बताया कि वहंा पर ड्यूटी पर तैनात दारोगा महेश ढौडियाल ने उनके साथ किसी बात को लेकर बदसलूखी कर दी।

बताया गया कि इस प्रकरण की किसी ने वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस कारण उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होने मांग की है कि उक्त प्रकरण में शामिल दारोगा महेश ढौडियाल के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाये। एस.पी.ट्रैफिक द्वारा अधिवक्ताओं को उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments