Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसमस्याओं के निवारण को लेकर विधायक जोशी ने एमडीडीए वीसी से की...

समस्याओं के निवारण को लेकर विधायक जोशी ने एमडीडीए वीसी से की मुलाकता


देहरादून। संवाददाता। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने आज भट्टागांव के एक प्रतिनिधिमण्डल के साथ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात कर समस्या के शीघ्र निवारण की मांग की।
विधायक जोशी ने बताया कि पूर्व में स्थानीय लोगों द्वारा मुख्य मार्ग पर अपनी निजी भूमि में दुकानें बनाई गयी थी। प्राधिकरण द्वारा 30 से 50 वर्ष पूर्व दुकानों को नोटिस दिया जा रहा है, जो ओचित्यहीन है।

उन्होनें कहा कि प्राधिकरण ऐसे मामलों को देखें और लोगों को परेशान करना बंद करे। उन्होंने बताया कि पूर्व में ग्राम प्रधान की मोहर से दुकान बनाने के लिए अनुमति प्रदान हो जाती थी किन्तु प्राधिकरण के गठन के बाद नियम पूर्ण रुप से बदलने से स्थानीय लोग परेशानी झेल रहे है। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्या को हल करने की अपेक्षा एमडीडीए उपाध्यक्ष से की।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल महामंत्री दीपक पुण्डीर, पूर्व प्रधान सुन्दर सिंह कोठाल, विक्रम सिंह, अनूप डबराल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments