Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधलूट मामलें से गुस्साएं पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने की हड़ताल

लूट मामलें से गुस्साएं पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने की हड़ताल


देहरादून। संवाददाता। दून में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और देर रात पेट्रोल पम्प मालिक के साथ हुए गोलीकांड व लूट की घटना से गुस्साये शहर के सभी पेट्रोल पम्प स्वामी व कर्मचारी आज हड़ताल पर चले गये है। पेट्रोल पम्प एसोसिएशन ने पुलिस को 48 घंटे के भीतर बदमाशों को पकड़ने की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो समूचे राज्य के पेट्रोल पम्प हड़ताल पर चले जायेगे। वहीं हैरत की बात यह है कि राजधानी में आवश्यक वस्तु सेवाओं का जिम्मा उठाने वाले सम्बन्धित विभाग को भी इस हड़ताल के बाबत कोई जानकारी नहींं थी।

विदित हो कि कल देर रात प्रेमनगर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा पिस्टल की नोक पर केसरी फिलिंग स्टेशन के मालिक के बेटे गगन भाटिया से लाखों की लूट करने की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश इतने बेखौफ थे कि उन्होने सरे आम गगन भाटिया पर गोलिया चलायी और उन्हे गम्भीर रूप से घायल किया। घटना का पता चलते ही रात को ही तकरीबन शहर के सभी पेट्रोल पम्प स्वामी अस्पताल पहुंचे और उन्होने दून की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आक्रोश जताया।

देर रात ही पेट्रोल पम्प एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष मित्तल ने इस घटना के विरोध में आज शहर भर के सभी पेट्रोल पम्पों के बंद कर हड़ताल पर चले जाने की बात कही। कहा कि अगर पुलिस ने बदमाशों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया तो समूचे राज्य के पेट्रोल पम्प हड़ताल पर चले जाने को बाध्य होगें। वहींं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले में हैरत की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद व पेट्रोल पम्प जैसी आवश्यक सेवाओं के बंद रहने के जानकारी शासन व सम्बन्धित विभाग को भी नहीं थी।

वहीं आज प्रेमनगर क्षेत्र में सरेराह हुई इस वारदात के बाद सभी बाजार बंद रहे। जबकि शहर भर के सभी पेट्रोल पंप बंद रहने से शहर वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments