Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरराष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने उठाये समाज से जुड़े मुद्दे

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने उठाये समाज से जुड़े मुद्दे


देहरादून। संवाददाता। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय करण की वर्षगाँठ पर देहरादून में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें वाल्मीकि समाज के लोगों को स्थाई रोजगार, विकास, सरकार व संगठन में भागीदारी विषय पर चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा एक आवश्यक बैठक कैनाल रोड पर आयोजित हुई जिसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निदेशक एनएचपीसी (केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय) भगवत प्रसाद मकवाना ने प्रदेश संगठन कार्यकारिणी की समीक्षा की। मकवाना ने प्रदेश संगठन को निर्देश दिए कि 15 जुलाई तक सभी मौहल्लोकृबस्तियों में मोर्चा की समस्त शाखाओं का गठन किया जाए। जिसके लिए बैठकों की रूपरेखा तय की गई। उन्होंने यह भी कहा कि मोर्चा 26 जून को महापौर सुनील उनियाल गामा को सफाई कर्मचारियों की स्थाई र्भर्ती, वाल्मीकि चौक व वाल्मीकि समाज की अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपेगा।

मकवाना ने कहा कि 21 जुलाई को मोर्चा का राष्ट्रीय करण हुआ था जिसकी वर्षगाँठ पर देहरादून में एक विशाल कार्य कर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें वाल्मीकि समाज को स्थाई रोजगार, विकास और सरकार व संगठन में भागीदारी विषय पर चर्चा व चिंतन किया जाएगा। मोर्चा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन के संरक्षक पूर्व डीएसपी जगराम सिंह और संचालन प्रदेश महामंत्री विशाल बिरला ने किया। बैठक में कईं प्रस्ताव सभी के सुझाव व सहमति से पारित किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री जयपाल वाल्मीकि, सचिव अरूण चौहान, प्रदेश अध्यक्ष धर्म पाल घाघट, नीरज नागलिया, महामंत्री सोनू गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव राजौरी, प्रदेश प्रवक्ता आशीष छाछर, विनोद घाघट, रामकुमार चौटाला सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments