Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसी रविशंकर बने देहरादून के जिलाधिकारी, कुछ अन्य भी बदले

सी रविशंकर बने देहरादून के जिलाधिकारी, कुछ अन्य भी बदले


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखण्ड शासन ने आज प्रशासन में बड़े फेरबदल करते हुए 25 आईएएस व 9 पीसीएस व सचिवालय सेवा के तीन अधिकारियों के तबादले कर दिये है।

देहरादून जिले का प्रभार अब सी. रविशंकर संभालेगें वहीं मुरूगेशन को अब सचिवालय भेज दिया गया है। जनपद हरिद्वार की जिम्मेदारी सूचना महानिदेशक का पद संभाल रहे दीपेंद्र चौधरी को सौंपी गयी है वहीं दीपक रावत को मेलाधिकारी कुम्भ बनाया गया है।

नैनीताल से विनोद कुमार सुमन को शासन में भेजा गया है उनकी जगह अब सविन बंसल को भेजा गया है। टिहरी से सेनिका को हटाया गया है उनके स्थान पर कृष्णमुगम जिलाधिकारी टिहरी बनाया गया है। जिला चंपावत की कमान अब सूर्यनारायण पाण्डेय को सौंपी गयी है उन्होने रणवीर सिंह चौहान का स्थान लिया है। प्रशासन का यह फेरबदल अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments