Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरनाबार्ड ने डेयरी विकास योजना पर की कार्याशाला अयोजित

नाबार्ड ने डेयरी विकास योजना पर की कार्याशाला अयोजित


देहरादून। संवाददाता। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के देहरादून स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में डेयरी उधमिता विकास योजना (डीईडीएस) एवं कृषि क्लीनिक एवं कृषि व्यापार केंद्र (एसीएबीसी) की जानकारी हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आज आईटी पार्क सहस्त्रधारा रोड स्थित नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में हुआ।
कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए नाबार्ड के देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबन्धक (सीजीएम ) श्री सुनील चावला ने उत्तराखंड में किसानो की स्थिति के बारें में चर्चा करते हुए कृषि क्षेत्र से उनके विमुख होने के विभिन्न कारणो को चिन्हित किया एवं इस विषय पर चिंता प्रकट की।

आपने इस दौरान किसानो को उनके ही स्थान पर पूरक रोजगार एवं आय में वृद्धि के साधन उपलब्ध करवाने पर ज़ोर दिया। इसके अलावा आपने किसानो की आय को दोगुनी करने हेतु भारत सरकार की विभिन्न योजनाओ के बारें में विस्तृत विवरण दिया। तथा सभी प्रतिभागियो से अनुरोध किया कि वे इस दिशा में समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर उसकी उपलब्धि के लिए सघन प्रयास करें। आपने इस दौरान कृषि क्षेत्र में किसानो की आय को बढ़ाने के साथ साथ ग्रामीणो के जीवन स्तर में सुधार के लिए डेयरी योजना को काफी उपयोगी एवं लाभकर बताया।

आपने इस अवसर पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र में तकनीकी जानकारी हेतु एसीएबीसी योजना को भी बहुत ही लाभकारी बताया एवं कृषि स्नातको को इस क्षेत्र में इस योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु अनुरोध किया। इसके साथ ही साथ मुख्य महाप्रबन्धक श्री सुनील चावला नेउपस्थित बैंक प्रतिनिधिओ को संबोधित करते हुए बताया गया कि बैंको के द्वारा इस समय कृषि क्षेत्र में टर्म ऋण को बढ़ाने की नितांत आवशयकता है एवं डेयरी (डीईडीएस) एवं एसीएबीसी योजना के अंतर्गत बैंक के प्रतिनिधिओ से अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments