Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधभविष्य के डॉक्टर पर हुआ एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार

भविष्य के डॉक्टर पर हुआ एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। जौलीग्रांट अस्पताल में डाक्टर का कोर्स कर रहे युवक पर एसिड हमले के मामले मे फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती 8 जून को जौलीग्रांट अस्पताल में मनोचिकित्सा की द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र रोहित को उसके घर में ही शुभम सैनी नाम के एक युवक द्वारा एसिड एटैक कर दिया था। घटना के बाद से ही आरोपी शुभम सैनी फरार चल रहा था। एसिड अटेक में जहां रोहित बुरी तरह घायल हुआ वहीं उसके पिता महेन्द्र सिंह द्वारा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की गयी थी।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर आरोपी की तलाश की लेकिन वह हाथ नही आया। इस क्रम में देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दून थानों क्षेत्र में देखा गया है तथा वह कहीं बाहर भागने की फिराक में है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान पर दबिश देकर एसिड अटैक के आरोपी शुभम सैनी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments