Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के निधन पर सीएम और स्पीकर ने शोक...

पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के निधन पर सीएम और स्पीकर ने शोक जताया


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के निधन पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधान स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक प्रकट किया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि उत्तराखंड के द्वितीय राज्यपाल के तौर पर 2003 से 2007 तक सुदर्शन अग्रवाल जी ने उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने कहा कि सुदर्शन अग्रवाल जी के व्यक्तित्व के अनेक गौरवशाली पहलू रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय श्री सुदर्शन अग्रवाल ने सिक्किम उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड राज्यपाल के रूप में अपने कर्तव्य का भली-भांति निर्वहन किया।

प्रेम चंद अग्रवाल ने स्वर्गीय श्री सुदर्शन अग्रवाल के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि उनकी आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें व दुखी परिवार को इस असीम दुख से उबरने की शक्ति प्रदान करें । वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अग्रवाल के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments