Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरएक्स सर्विस मेन लीग की वार्षिक आम सभा संपन्न

एक्स सर्विस मेन लीग की वार्षिक आम सभा संपन्न


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखण्ड एक्स सर्विस मेन लीग की वार्षिक आम सभा का आयोजन आज गोर्खाली सुधार सभा में सम्पन्न हुआ। बैठक में सभी जिलाध्यक्ष मौजूद रहे जिसमें पेन्शन आदि विषयों पर विचार विर्मश के साथ ही कार्यकारणी का चुनाव भी सम्पन्न कराया गया।

उत्तराखण्ड एक्स सर्विस मेन लीग का वार्षिक आम सभा का आयोजन प्रदेश भर के सभी जिलाध्यक्षों की मौजूदगी में सुबह 10 बजे शुरू किया गया। जिसमें पूर्व सैनिक, वीर नारियां और आश्रितों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वार्षिक आम सभा की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष ब्रिगे.(से.नि.) आर.एस.रावत ने की। आम सभा में सर्वप्रथम सगंठन के कार्यो से सभी को अवगत कराया गया कि संगठन पूर्व सैनिको के हितों के लिए सदैव कार्यरत रहता है। इसके बाद अध्यक्ष की अनुमति से वार्षिक आय व्यय का विवरण सभा पटल में रखा गया। जिसके उपरान्त पेश्ांन सम्बन्धी आदि विषयों पर विचार विमर्श करने के साथ ही कार्यकारणी का चुनाव भी सम्पन्न कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments