Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरनगर निगम प्रशासन वेस्ट वॉरियर के सहयोग से बनायेगा कंपोस्ट खाद

नगर निगम प्रशासन वेस्ट वॉरियर के सहयोग से बनायेगा कंपोस्ट खाद


देहरादून। संवाददाता। वेस्ट वॉरियर कूड़े से जैविक खाद बनाने का काम कर रहा है। जिसके तहत शहर के 60 वार्डो को लिया गया है। वेस्ट वॉरियर के नवीन कुमार सडाना ने बताया कि इन वार्डो के तहत जो होटल, रेस्तरा या अन्य जगह जहां पर भी सौ किलो कूड़ा होता है।

उन्हें नगर निगम ने बैठक करते हुए बता दिया है कि गीला और सूखा कूड़ा अलग करे। उन्होंने बताया कि इससे कंपोस्ट खाद बनाने में आसानी होगी। साथ ही शहर में गंदगी का अंबार नहीं लगेगा। इसके लिए निगम प्रशासन मानीटिरिंग करेगा। खाद बनाने में वेस्ट वॉरियर सहयोग करने में महत्वपूर्ण् भूमिका निभायेगा। सडाना ने बताया कि वेस्ट वॉरियर पिछले सात सालों से दून में कार्यरत हैं। जिससें अधिकतर युवा बच्चें हैं। उन्होंने बताया कि वेस्ट वॉरियर सफाई व्यवस्था को लेकर काम कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments