Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरउत्तराखण्ड को कश्मीर जैसे खास राज्य का दर्जा मिलना चाहिए- पाण्डेय

उत्तराखण्ड को कश्मीर जैसे खास राज्य का दर्जा मिलना चाहिए- पाण्डेय


देहरादून। संवादददाता। मक्का मदीना और वेटिकन जैसा दर्जा बद्रीनाथ् ा- केदारनाथ को भी मिलना चाहिए व देवभूमि में जेहादीकरण का होना रोकना होगा। तभी हिन्दुओं की आस्था को सम्मान मिल सकेगा। राज्य को एक विशेष दर्जा मिलना चाहिए। जैसे कश्मीर के नियम हैं ठीक उसी तरह।

प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात आज देवभूमि हिन्दु वाहिनी से जुड़े प. दीनदयाल पाण्डेय ने कही। उन्होने कहा कि भारत की सत्ता तुष्टिकरण की नीति पर चलती है। बुद्धीजीवी और लेखक आदि पर धर्मनिरपेक्षता और हिन्दु विरोध की प्रक्रिया नाचती है। वहीं अब तो राष्ट्रवादी सत्ता भी कांग्रेस के नक्शेकदम पर चल रही है और देवभूमि का जेहादीकरण पर उदासीनता बरत रही है।

 

उन्होने कहा कि इस्लाम और मसीही को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। जबकि हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक बद्रीनाथ व केदारनाथ के साथ ऐसा नहीं है। कहा कि जब मक्का मदीना मुस्लिम समुदाय के विशेषाधिकार का प्रतीक हो सकता है। वेटिकन सिटी मसीही समुदाय के विशेषाधिकार का प्रतीक हो सकता है तब बद्रीनाथकृकेदारनाथ को हिन्दुओं के विशेषाधिकार का प्रतीक क्यो नहीं होना चाहिए? सोचनीय सवाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments