Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरहिंदू विरोधी घटनाओं को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया

हिंदू विरोधी घटनाओं को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया


देहरादून। संवाददाता। देश में हिन्दू विरोधी घटनाओं जैसे अत्याचार बलात्कार व हत्यायें किये जाने के विरोध में आज अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजंरग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि दो दिन पहले उत्तर प्रदेश में विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष ओम मिश्रा की हत्या कर दी गयी थी इससे पूर्व भी अलीगढ़ सहित विभिन्न जगहों पर योजनाबद्ध तरीके से हिन्दू बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया गयाए दिल्ली के चांदनी चौक पर मंदिर तोड़ा जाना व बिजनौर के मदरसे में घातक हथियारों का मिलना चिंता का विषय है।

जबकि शासनख्नप्रशासन कुम्भकर्णी नींद में सोया हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ असामाजिक लोग जेहादी मानसिकता को बढ़ावा दे रहे है और देश को गृहयुद्ध की ओर बढ़ा रहे है। उन्होने राष्ट्रपति से अपील की है कि मामले में संज्ञान लेते हुए कठोर कार्यवाही की जाये ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाए न हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments