Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदून मेडिकल कॉलेज में बनेंगे छह मॉडयूलर ऑपरेशन थिएटर

दून मेडिकल कॉलेज में बनेंगे छह मॉडयूलर ऑपरेशन थिएटर


देहरादून। संवाददाता। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अस्पताल में अब छह मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तैयार किए जा रहे हैं। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस इन ओटी में सर्जरी की सुविधाजनक और सुरक्षित होगी। प्रदेश के किसी भी राजकीय चिकित्सालय में ये अपनी तरह के पहले ऑपरेशन थिएटर होंगे।

करीब चार साल पहले दून अस्पताल और दून महिला अस्पताल को एकीकृत कर मेडिकल कॉलेज में तब्दील कर दिया गया था। जिसके बाद यहां एमसीआइ के मानकों के अनुरूप सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। इसी क्रम में अस्पताल की नई ओपीडी का एक हिस्सा बनकर तैयार है। इसी के साथ नया ओटी ब्लॉक भी बनाया जा रहा है। जिसमें दस ऑपरेशन थिएटर होंगे। जिनमें छह मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर हैं। ये मॉड्यूलर ओटी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाए जा रहे हैं। जिनमें सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, ईएनटी, प्लास्टिक और न्यूरो विभाग के ऑपरेशन किए जाएंगे। बताया गया कि ये ऑपरेशन थिएटर अक्टूबर अंत तक बनकर तैयार हो जाएंगे। राज्य स्थापना दिवस पर इन्हें शुरू करने की तैयारी है।

बता दें, प्रदेश के सबसे बड़े अस्पतालों में शुमार दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में न केवल शहर, बल्कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों व यूपी-हिमाचल के सीमावर्ती इलाकों के भी मरीज यहां इलाज कराते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments