Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदून विवि में विदेशी भाषाओं के कोर्स में युवाओं की होड़

दून विवि में विदेशी भाषाओं के कोर्स में युवाओं की होड़


देहरादून। संवाददाता। दून विश्वविद्यालय में काउंसलिंग के दौरान फ्रेंच और जर्मन लैंग्वेज में दाखिले को लेकर छात्र-छात्राएं में काफी क्रेज दिखा। इन कोर्स में दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद आदि बड़े शहरों के छात्र दाखिला ले रहे हैं। दोनों ही कोर्स में 25-25 सीटें हैं। शुक्रवार को पहली कटऑफ में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को काउंसलिंग का मौका मिलेगा। विवि की ओर से काउंसलिंग तो ऑनलाइन की गई है, लेकिन छात्रों को परीक्षा शुल्क विवि काउंटर पर ही जमा करना पड़ रहा है। विवि के उप कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल ने बताया कि पहली कटऑफ में दाखिले के बाद वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments