Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदेहरादूनः दूसरे समुदाय के लड़के के साथ जाने पर लड़की के परिजनों...

देहरादूनः दूसरे समुदाय के लड़के के साथ जाने पर लड़की के परिजनों का थाने में हंगामा


देहरादून। देहरादून में दूसरे समुदाय के लड़के के साथ लड़की चली गई। जिस पर लड़की के परिजन थाने पहुंच गए और खूब हंगामा किया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को देर रात 19 वर्षीय लड़की दूसरे समुदाय के 24 वर्षीय लड़के के साथ चली गई। बुधवार की सुबह लड़की के परिजन आईएसबीटी चैकी पहुंचे और लव जिहाद का मामला बताकर खूब हंगामा किया। बताया गया कि लड़की उक्त लड़के के साथ एक बार पहले भी चली गई थी।

वहीं चैकी प्रभारी का कहना है कि दोनों बालिग हैं और परिजनों की ओर से मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments