Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदून अस्पताल के मरीजों को मिलेगा मुफ्त भोजन

दून अस्पताल के मरीजों को मिलेगा मुफ्त भोजन


देहरादून। संवाददाता। फ्री फूड फाउंडेशन का एनजीओ 22 अगस्त से सुभाषनगर देहरादून में खोला गया है। यह एनजीओ गरीब लोगों के लिए फ्री में भोजन उपलब्ध कराता है। एनजीओ अपनी एक और उपलब्धि 6 सितम्बर को करने जा रहा है जिसमें दून अस्पताल के मरीजों के लिए नगर निगम गेट पर खाना उपलब्ध कराया जायेगा।

फ्री फूड फाउंडेशन के संचालक अश्विनी नेगी व राधेश्याम जोशी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि आम लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना दून अस्पताल में मरीजों की देखभाल के दौरान करना पड़ता है। इसलिए हम यहां अपनी सेवा शुरू कर रहे है। उन्होने कहा कि देहरादून के नागरिको का सहयोग रहा तो हम देहरादून के हर हास्पिटल व सार्वजनिक स्थानों पर अपना योगदान करेंगे। 6 तारीख को नगर निगम के गेट पर शुरू होने वाले इस शुभारम्भ में मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, उत्तराखण्ड के गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी, मीना राणा सहित अन्य कलाकार इसमें शिरकत करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments