Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरप्लास्टिक मुक्त करने वाली नगर निकाय को मिलेगा एक करोड़ का ईनाम-मुख्यमंत्री...

प्लास्टिक मुक्त करने वाली नगर निकाय को मिलेगा एक करोड़ का ईनाम-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड राज्य में खुद को सबसे पहले प्लास्टिक फ्री घोषित करने वाले नगर निकाय को त्रिवेंद्र सरकार विशेष पुरस्कार से सम्मानित करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक इसमें नगर निगम को 1 करोड़, नगर पालिका को 75 लाख और नगर पंचायत को 50 लाख रुपए तक का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में टॉप 100 शहरों में शामिल निकायों को सरकार एक करोड़ रुपए तक का इनाम देगी. साथ ही उत्तराखंड की स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले नगर निकायों के लिए पुरस्कार की धनराशि 3 गुना की जाएगी।

लिहाजा, स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड के सभी शहरी निकायों के प्रमुखों और अधिकारियों के लिए आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा, “देश के लिए साफ पानी और हवा का भंडार होने में उत्तराखंड की विशिष्ट भूमिका है। इसलिए हमें स्वच्छता पर खास ध्यान देना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments