Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधडीएवी छात्र गुटों में खूनी संघर्ष- दो गुटों के तीन छात्र घायल

डीएवी छात्र गुटों में खूनी संघर्ष- दो गुटों के तीन छात्र घायल


देहरादून। संवाददाता। डीएवी पीजी कालेज में आज छात्र संघ चुनाव के दौरान दो छात्र गुटों की बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में जहां एबीवीपी छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी बुरी तरह घायल हुए है। वहीं दूसरे पक्ष के भी दो लोगों के घायल होने के बात सामने आई है।

बता दें कि डीएवी पीजी कालेज में इन दिनों हो रहे छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के लिए इस बार भिन्न परिस्थितियां है। इस बार एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी सागर तोमर को बनाया गया है। जिसके खिलाफ एबीवीपी के ही बागी गुट ने अपना प्रत्याशी खड़ा किया हुआ है। प्रशासन द्वारा इन सब बातों को देखते हुए पहले से ही कालेज परिसर में पुख्ता इंतेजाम किये हुए हैं। इस बीच कई मर्तबा दोनों गुटों में हल्की फुल्की झड़पों के भी समाचार आते रहे हैं। लेकिन कोई अनहोनी अब तक नहीं हुई थी।

बताया जा रहा है कि आज दोपहर दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर जबरदस्त खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी व लाठियां चली। बताया जा रहा है कि इस संघर्ष में एबीवीपी के छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी सागर तोमर पर जानलेवा हमला किया गया और उनके सिर पर गहरी चोटें आयी है वहीं दूसरी ओर बागी गुट के भी शुभम सिमल्टी और राहुल कुमार उर्फ लारा की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। बहरहाल पुलिस द्वारा किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में कर घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। खबर लिखे जाने एसएसपी अरूण मोहन जोशी ने बताया कि मामलें की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाता है उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments