Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधस्मैक और शराब तस्करी में दो गिरफ्तार

स्मैक और शराब तस्करी में दो गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने देर रात दो नशा तस्करों को स्मैक व अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात थाना राजपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को आईटी पार्क क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह भाग खड़ा हुआ। इस पर उसे घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 5 ग्राम स्मैक बरामद की। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम देवेन्द्र सिंह निवासी बिजनौर बताया। बरामद स्मैक की कीमत 20000 रूपये आंकी गयी है। वहीं दूसरी ओर आईटी पार्क क्षेत्र से ही पुलिस ने शाहनवाज पुत्र तस्लीम को 54 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments