Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरएफआरआई के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने छात्रों को...

एफआरआई के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने छात्रों को दी डिग्रीय


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एफआरआई, में आज 5वे दीक्षांत समारोह 2019 का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वही इस मौके पर सिद्धान्त दास, महानिदेशक (वन) एवं विशेष सचिव-भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

डॉ एस.सी. गैरोला, कुलाधिपति, एफआरआई (डीम्ड) विश्वविद्यालय और महानिदेशक, भारतीय वन अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, ने समारोह की अध्यक्षता की। दीक्षांत समारोह में आज मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने वानिकी के विभिन्न विषयों में 62 पीएचडी डिग्रीय वानिकी, काष्ठ विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण प्रबंधन तथा सेलूलोज और पेपर प्रौद्योगिकी विषयों में 253 मास्टर्स डिग्रीयां ,शोध करने वाले छात्र छात्राओं को प्रदान की । इनके अतिरिक्त वानिकी के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर 500 से अधिक छात्र-छात्राओं सहित गणमान्य व्यक्ति और अतिथि इस दीक्षांत समारोह में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments