
देहरादून। संवाददाता। देश के टॉप टेन थानों में शुमार ऋषिकेश कोतवाली में 5 दरोगा समेत 23 पुलिसकर्मियों को डेंगू हो गया है। योग और आध्यात्म की नगरी के रूप में दुनिया भर में मशहूर ऋषिकेश में इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को डेंगू होना स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल रहा है।
चिंता की बात इसलिए भी है क्योंकि ऋषिकेश में बड़ी संख्या में विदेशी भी आते हैं और इसलिए यहां की सफाई, स्वास्थ्य व्यवस्था का दुरुस्त होना एक तरह से देश की छवि निर्माण का भी काम करता है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के बीमार होने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जनता तो डेंगू के डंक से त्रस्त है ही मगर पुलिस कर्मियों सहित डाक्टर्स और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर भी डेंगू की मार पड़ना वाके ही सूबें के लिए चिंता जनक है।

.jpeg)
.jpeg)

