Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरगांधी जयंती से पता चलेगी भाजपा नेताओं की फिटनेस

गांधी जयंती से पता चलेगी भाजपा नेताओं की फिटनेस


देहरादून। संवाददाता। गांधी जयंती पर भाजपा द्वारा शुरू किये जाने वाला एक अभिनव कार्यक्रम भाजपा नेताओं की फिटनेस का असली टेस्ट साबित होने जा रहा है। पार्टी ने फरमान जारी कर कहा है कि भाजपा के सभी विधायक, सांसद व नेता दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक हर रोज पदयात्रा कर महात्मा गांधी के आर्दशों के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए जन सम्पर्क अभियान चलायेंगे।

भाजपा की इस पदयात्रा अभियान से एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की जा रही है। भले ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर इस अभियान का उद्देश्य उनकी सत्य अहिंसा जैसी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया हो लेकिन इसके साथ ही सभी नेताओं को हर रोज अपने क्षेत्र में 8 से 10 किलोमीटर की यह पैदल यात्रा का निर्देश इस दृष्टिकोण से भी दिया गया है कि जन प्रतिनिधि होने के नाते उनका जनता से सीधा सम्पर्क बनाया जा सके।
यही नहीं इसका उद्देश्य बताते हुए भाजपा के प्रवक्ता डा. भसीन का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को फिटनेस पर भी ध्यान देने के लिए जो आप फिट तो देश हिट पर काम शुरू किया गया है। उसका एक संदेश जनता में जायेगा। वह कहते है कि हर व्यक्ति को हर रोज 8 से 10 किलोमीटर पैदल चलना जरूरी है। जिससे वह फिजीकल फिट रह सकता है।

यही नहीं भाजपा नेताओं ने इस पदयात्रा को स्वच्छ भारत अभियान से भी जोड़ने की कोशिश की है। अपनी इस पदयात्रा में भाजपा नेता साफ सफाई पर भी ध्यान देंगे। जिससे स्वच्छ भारत मिशन को और अधिक मजबूती मिल सके। लेकिन भाजपा के उन नेताओं का जो अति आराम पसंद है और गाड़ी से नीचे कदम नहीं रखते है उनके फिटनेस टेस्ट लेने वाला भी साबित होने जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments