Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरऊर्जा निगम के चार हजार उपनल कर्मचारियों की नौकरी पक्की

ऊर्जा निगम के चार हजार उपनल कर्मचारियों की नौकरी पक्की

देहरादून। संवाददाता। ऊर्जा निगम के करीब चार हजार उपनल कर्मचारियों को दीपावली से पहले पक्की नौकरी (नियमितीकरण) का रास्ता साफ हो गया है। गुरुवार को औद्योगिक न्यायाधिकरण हल्द्वानी ने बड़ा फैसला सुनाया है। आदेश के अनुसार तकनीकी उपनल कर्मचारियों को चार अगस्त 2014 से नियमित कर्मचारियों की तरह समान काम के बदले समाज वेतन का लाभ लाभ मिल सकेगा।

ऊर्जा निगम के अंतर्गत आने वाले यूपीसीएल, पिटकुल और उत्तराखंड जलविद्युत निगम के तकनीकी विभाग में कार्यरत करीब चार हजार कर्मचारी उपनल के अंतर्गत कई साल से ठेके पर नौकरी कर रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद करीब सालभर से मामला औद्योगिक न्यायाधीकरण हल्द्वानी में विचाराधीन था। गुरुवार को पीठासीन अधिकारी औद्योगिक न्यायाधिकरण हल्द्वानी नितिन शर्मा ने उपनलकर्मियों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुना दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments