Sunday, March 8, 2026
Homeअपराध450 पेटी शराब बरामद,आरोपी अरेस्ट,ठेकेदार निकला मुख्य शाजिशकर्ता

450 पेटी शराब बरामद,आरोपी अरेस्ट,ठेकेदार निकला मुख्य शाजिशकर्ता

टिहरी से 450 पेटी विदेशी शराब लेकर हल्द्वानी हेतु निकले ट्रक के द्वाराहाट, अल्मोड़ा में लावारिस अवस्था में मिलने और उसमें ड्राइवर और उपरोक्त 450 पेटी शराब मौजूद नहीं होने के सम्बन्ध में श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देश पर दिनांक 08 दिसम्बर, 2020 को थाना द्वाराहाट में पंजीकृत अभियोग का अल्मोड़ा एसओजी और स्थानीय पुलिस ने सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 08 अभियुक्तों को गैरसैंण, चमोली के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से 390 पेटी शराब (कीमत लगभग 20 लाख रूपए) भी बरामद की गई है।अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा घटना का सफल अनावरण करने के लिए   आयुष अग्रवाल, प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा को बधाई देते हुए घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा उपरोक्त घटना की तहरीर न लेने व रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली करने के लिए प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने हेतु प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा को निर्देशित भी किया था।

गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली।
  2. हयात सिंह, निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली।
  3. जयवीर सिंह, निवासी ग्राम मालसी, गैरसैंण, चमोली।
  4. बलवन्त सिंह, निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली।
  5. गोविन्द सिंह, निवासी ग्राम सुगड़, आदि बद्री, चमोली।
  6. हरीश सिंह, निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली।
  7. कमल सिंह, निवासी निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली।
  8. अनिल पंवार, निवासी ग्राम दिवालीखाल।
  9. विजय जोशी, निवासी शेर विजयपुर, चमोली (ट्रक चालक)
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments