
कल शनिवार को सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक होगी। बैठक में जमरानी बांध, पंचेश्वर बांध के साथ ही परिसम्पत्तियों से जुड़े मसलों पर अहम बैठक होगी।
देहरादून (संवाददाता) : उत्तर प्रदेश के साथ जरूरी लंबित प्रकरणों पर कल शनिवार को सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक होगी। बैठक में जमरानी बांध, पंचेश्वर बांध के साथ ही परिसम्पत्तियों से जुड़े मसलों पर अहम बैठक होगी।
सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज कल शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे। उनकी मुलाकात यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ होगी। महाराज ने बताया कि बैठक में राज्य से जुड़े अहम विषयों पर बात होगी। इसमें परिसम्पत्तियों से जुड़े मसलों के साथ ही अहम विकास योजनाओं पर भी बात होगी। इसमें जमरानी बांध को लेकर यूपी से जुड़े मसलों का निस्तारण कराया जाएगा।

.jpeg)
.jpeg)

