Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनऋषिकेश में अस्थमा क्लीनिक की शुरूआत

ऋषिकेश में अस्थमा क्लीनिक की शुरूआत

देहरादून। संवाददाता। ऋषिकेश में अस्थमा क्लीनिक शुरू हो गया है। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक हर रोज क्लीनिक लग रहा है। इसमें दो विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। विभाग लोगों को अस्थमा से बचाव को जागरूक भी कर रहा है।

बदलते मौसम के चलते एम्स प्रशासन ने अस्थमा का विशेष क्लीनिक शुरू कर दिया है। इसमें अस्थमा से पीड़ित मरीजों का इलाज हो रहा है। दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। इसके लिये एम्स परिसर में अलग सेल बनाई गई है। हर रोज क्लीनिक में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को भर्ती कर उनकी दिनचर्या व खानपान पर भी नजर रख रहे हैं।

एम्स प्रशासन परिसर में मरीजों के तीमारदारों के अलावा आने वाले लोगों को भी जागरूक कर रहा है। इसके लिये टीमें बनाई गई है। ठंड बढ़ने के कारण इन दिनों करीब एक दर्जन से अधिक अस्थमा पीड़ित मरीज ओपीडी में रज्ट्रिरेशन करवा रहे हैं। इस पर एम्स प्रशासन ने स्पेशल क्लीनिक चलाने का नर्णिय लिया है।

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि एम्स में अस्थमा की स्पेशल क्लीनिक शुरू हो गई है। इसमें मरीजों का परीक्षण करने के साथ इलाज भी हो रहा है। दो विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ टीम मरीजों का इलाज कर रही है। मरीजों को भर्ती भी किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments